मधेपुरा, अगस्त 6 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर वीमेन एम्पावरमेंट (डीएचईडब्ल्यू) मधेपुरा द्वारा सहयोग शिविर के अवसर पर घैलाढ़ प्रखंड के रतनपुरा पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए सखी वार्ता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन किट वितरण और नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के दौरान किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, संतुलित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवहार, बाल विवाह निषेध, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन-181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। किशोरियों को आत्...