Madhepura News: सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा
मधेपुरा, सितम्बर 10 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सिंहेश्वर नगर पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की पहली बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले वर्षों में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में समिति के समक्ष रखे गए विभिन्न एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की गयी। समिति के सदस्यों ने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति, पूर्व में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, रंजू देवी, रणजीत सिंह, बिन्देश्वरी राम, कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.