मधेपुरा, अक्टूबर 9 -- Madhepura News: कुमारखंड, आशिष ठाकुर। प्रखंड के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत में स्थापित मां चंडीस्थान मंदिर में सच्चे मन से श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की हर मुरादें माता पूरी करती है। करीब दो सौ वर्ष पूर्व ग्रामीणों के द्वारा मां चंडी के मंदिर का निर्माण कराए जाने की बात मंदिर के पुजारी बुदन यादव कहते हैं। मंदिर के पुजारी बुदन यादव ने बताया कि दो सौ वर्ष पूर्व से अधिक समय में मंदिर के निर्माण के समय माता की आपरूपी पत्थर की मूर्ति को ऊपर करने के उद्देश्य से खुदाई किया गया। लेकिन जैसे जैसे खुदाई की गयी पत्थर का स्वरूप विशाल होता गया। श्रद्धालुओं ने किसी अनहोनी की आशंका से उसे यथावत छोड़ मंदिर निर्माण कार्य पूरा किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: फुलबरिया दुर्गा मंदिर से श्रद्धालुओं की जुड़ी है अटूट आस्था...