मधेपुरा, जुलाई 3 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के संभावित बाढ़ प्रभावित इलाके में खाने-पीने व आवागमन और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गयी है। बुधवार को हिन्दुस्तान में संभावित बाढ़ की विभीषिका से संबंधित छपी खबर पर डीएम ने संज्ञान लिया। डीएम अभिषेक रंजन प्रखंड के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोरसंडा और फुलौत के अलग-अलग जगहों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने मोरसंडा पंचायत के अमनी बासा, करेलिया मुसहरी, मोरसंडा गोठ बस्ती, फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ीखाल, फुलौत पश्चिमी पंचायत के सपनी मुसहरी सहित प्रभावित होने वाले परिवारों के लिए बाढ़ से पूर्व खाने पीने व आवागमन आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम उदाकिशुनगंज के रास्ते फुलौत के...