मधेपुरा, अगस्त 20 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती पर प्रखंड क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। बीडीओ अविनाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं और अभियान से जुड़े लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा घैलाढ़ महादलित टोला और राम टोला आदि का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: संत रविदास की जयंती पर प्रखंडों में निकाली गयी कलश यात्राकलश यात्रा का उद्देश्य बीडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षा ...