Madhepura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी तेज
मधेपुरा, सितम्बर 4 -- Madhepura News: कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारी तेज हो गयी है। प्रखंड के अलग-अलग पंचायत स्थित मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट एवं मूर्ति को अंतिम रूप देने का काम अंतिम दौर में है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिख रहा है। प्रखंड क्षेत्र के रामनगर बाजार, रानीपट्टी, रहटा सहित अन्य कई गांव में जन्माष्टमी के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इन जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर कीर्तन-भजन, धार्मिक कार्यक्रम और प्रसाद बांटा जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन शाम से ही मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु पहुंचने लगते हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जन्माष्टमी पर कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक भजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.