मधेपुरा, अक्टूबर 25 -- कोजागरा और लक्ष्मी पूजा की धूम Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का पर्व कोजागरा (शरद पूर्णिमा) एवं लक्ष्मी पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सिहपुर गढ़िया पंचायत के सिहपुर, लक्ष्मी स्थान लक्ष्मीपुर भगवती सहित विभिन्न जगहों पर मां लक्ष्मी समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। रविवार की रात प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके साथ ही विभिन्न पूजा स्थलों पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। लक्ष्मी स्थान लक्ष्मीपुर भगवती में सोमवार की रात पुरैनी प्रखं...