मधेपुरा, अक्टूबर 14 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पूजा पंडालों एवं मेला परिसरों में भीड़ प्रबंधन, सुचारु यातायात और विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो चुकी है। डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह ने जिले के प्रमुख दुर्गा पूजा स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान चौसा दुर्गा स्थान, पुरानी दुर्गा स्थान उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान और मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान के पूजा पंडालों और मेला परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, भीड़ प्रब...