Madhepura News: शिव मंदिरों में दिन भर जारी रहा पूजा अर्चना
मधेपुरा, अगस्त 25 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर दिनभर जारी रहा। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर उत्साह के साथ भक्तों ने शिव मंदिरों की साफ सफाई की। शिव मंदिरों में आधी रात से ही बाबा भोलेनाथ का जयघोष गूंजने लगा था। श्रीनगर, घैलाढ़, झिटकिया, रामपुर, बरदाहा, पथराहा आदि शिवालयों में बेलपत्र, जल आदि से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गयी। प्रखंड क्षेत्र से सिंहेश्वर और बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था भी रवाना हुआ। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बक्सर से गंगाजल लेकर पहुंचा कांवरियों का दल यह भी पढ़ें- Khagaria News: शिवालयों में जलाभिषेक कर की सुख समृद्धि की कामना यह भी पढ़ें- Katihar News: सावन-अंतिम सोमवारी पर प्राचीन शिवालयों में उमड़ी आस्था, दिनभर गूंजते रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.