Madhepura News: शिव भक्तो की सेवा में लगाया गया स्टॉल
मधेपुरा, अगस्त 18 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि लायंस क्लब उड़ान एवं ब्राइट फ्यूचर स्कूल की ओर से रविवार की रात मीरगंज चौक के पास शिव भक्तो की सेवा के लिए शरबत का स्टॉल लगाया गया। मुरलीगंज एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में रविवार की रात सिंहेश्वर नाथ को जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं को पानी, शरबत और चाय पिलाया गया। देर रात तक स्टॉल पर भक्ति भजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बाबा भोलेनाथ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। शिव भक्तो की सेवा में पूर्व जोन चेयरपर्सन डॉ रूपेश कुमार, जोन चेयरपर्सन डॉ मानव कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ साकेत, सचिव संजय सुमन, डॉ श्याम कुमार, रणजीत कुमार सिंह, ई कृष्ण मोहन, राहुल कुमार, राकेश वर्मा, सोनू कुमार, पप्पू कुमार, चंचल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: निकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.