मधेपुरा, अगस्त 26 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे स्व. बीपी मंडल की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालयों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बीपी मंडल के जीवन और उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि बीपी मंडल ने समाज के वंचित, पिछड़े और कमजोर वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- बीपी मंडल की सपा कार्यालय में मनी जयंती मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किए गए...