Madhepura News: शारीरिक शिक्षक के निधन पर जताया शोक
मधेपुरा, जुलाई 30 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता नगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय फटोरिया के शिक्षक बीरेंद्र तिवारी के असामयिक निधन पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है। बुधवार को स्कूल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदना व्यक्त की। एचएम अरविंद राम ने बताया कि प्रखंड शारीरिक शिक्षक बीरेंद्र तिवारी योग्य और अनुभवी शिक्षक थे। वे समय और अपने दायित्व के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे। वे खगड़िया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के कुलहरिया गांव के रहने वाले थे। उनके निधन पर शिक्षक धीरज कुमार दास, अमरेन्द्र कुमार अमर, अजय कुमार आनंद, अमित कुमार, सुनील कुमार, नीलेश कुमार, कुमोद कुमार अरुण कुमार, रानी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, शिक्षा सेवक सरोज कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.