मधेपुरा, जुलाई 9 -- Madhepura News: मधेपुरा। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने गुरुवार को भी परेशान किया। दोपहर के वक्त करीब चार घंटे बिजली गुल रही। लगातार घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोग घरों के अंदर उमस से बेचैन रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी बिजली की आंख मिचौनी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद बिजली बाधित रहने से व्यवसायी, छात्र-छात्रा सहित अन्य लोग परेशान बने रहे। बिजली बंद रहने से छोटे-मोटे उद्योग-धंधे बाधित रहे। खासकर आटा चक्की, मशाला चक्की, फर्नीचर उद्योग, पानी के लिए मोटर का संचालन आदि कार्य बंद रहे। बिजली बंद रहने से खासकर बच्चे, बुजूर्ग सहित अन्य लोग भी बेहाल बने रहे। मामले म...