मधेपुरा, जुलाई 18 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। भाजपा पूर्वी मंडल के रामनगर महेश और मंगरवाड़ा पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी। रामनगर महेश काली मंदिर परिसर में गगण भूषण और मुसहरी चौक मंगरवाड़ा में श्रीदेव साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनने और इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को भी आमंत्रित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा डिजिटल लर्निंग के माध्यम से प्रशिक्षण लेने, माह के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं की बैठक करने, पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने, संगठन के पदधारक को घर घर जाकर लोगों को राज्य व केंद्...