Madhepura News: व्यक्ति का कर्म ही तय करता है उसकी पहचान
मधेपुरा, अगस्त 27 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी पुरैनी मंडल द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत कुरसंडी पंचायत के बासुदेवपुर गांव से की गयी। सपरदह, औराय, दुर्गापुर, पुरैनी, गणेशपुर, नरदह वंशगोपाल सहित मकदमपुर में कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र एवं कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उनके जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संदेश मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शिरोमणि की जन्मस्थली से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.