मधेपुरा, सितम्बर 12 -- Madhepura News: सिंहेश्वर । निज संवाददाता सिंहेश्वर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने लरहा कटेया निवासी जय प्रकाश कुमार, मझोवा कटेया निवासी संजीव कुमार, गौरीपुर सिंहेश्वर निवासी संजीव कुमार, मझोवा कटेया निवासी अशोक कुमार तथा रामपट्टी निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: पुपरी पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया विभिन्न मामलों म...