Madhepura News: विवाहिता की हत्या में चार के खिलाफ केस
मधेपुरा, जुलाई 9 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। फुलौत थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौक के पास बुधवार की सुबह हुई विवाहिता की हत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मृतका सिंपी कुमारी की मां ने अपने दामाद और देवर एवं सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि फुलौत पूर्वी वार्ड नौ के डाक बंगला चौक निवासी गुरुचरण कुमार उर्फ मुन्ना यादव की पत्नी सिंपी कुमारी का शव बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने उसके घर से फंदे से लटकता हुआ बरामद किया था। विवाहिता का शव घर से बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। फुलौत थानाध्यक्ष बरुण कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की मां कुंती देवी ने दामाद गुरुचरण उर्फ मुन्ना यादव, देवर शिव चरण यादव और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.