मधेपुरा, नवम्बर 22 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजौड़ी पंचायत के लौका गांव में विवाहिता के मौत मामले में हत्या का केस दर्ज कराया गया है। मृतिका के पिता के आवेदन पर पति सहित पांच नामजद व अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। घटना बीते 14 नवंबर की शाम करीब सवा पांच बजे की बतायी गयी है। आवेदन में मृतिका के पिता भागलपुर जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के झंडापुर वार्ड 10 निवासी अशोक पासवान ने बताया गया है कि बीते 14 नवंबर की शाम करीब सवा पांच बजे लौका के मेरे दमाद मनीष कुमार पासवान, मंटू पासवान, चुनिया देवी, ममता देवी, भिखनी देवी सहित अन्य अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कराया है। उक्त नामित व्यक्ति ने हमेशा मेरी बेटी रुन्जा देवी को दहेज के लिए बार बार धमकी देता था और कहता था कि अगर दहेज में मोटर साईकिल नही दिया ...