मधेपुरा, अगस्त 13 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अभिषेक रंजन के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैंपस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापेमारी की गयी। प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गयी और दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा में तमौत परसा जाने वाली सड़क पर छापामारी करते हुए लगभग 25 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। इस सिलसिे में प्रदीप कुमार को गिरफ़्तार किया गया। इसके अलावा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब सेवन करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ़्तार ...