Madhepura News: वाहन चेकिंग में श्रीनगर पुलिस ने वसूले 12 हजार जुर्माना
मधेपुरा, सितम्बर 29 -- Madhepura News: कुमारखंड। श्रीनगर पुलिस ने एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को वाहन चेकिंग अभियान चलाया । थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो पहिया वाहन की जांच की गई। इस दौरान सभी आवश्यक कागजात, हेलमेट सहित अन्य की सघन जांच की गई। पुलिस ने अलग अलग वाहन चालकों से करीब 12 हजार रुपए जुर्माना राशि की वसूली की। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जिनके पास लाइसेंस, हेलमेट अन्य आवश्यक कागजात की कमी थी उनसे जुर्माना राशि वसूल की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया में चला सघन वाहन जांच अभियान यह भी पढ़ें- Khagaria News: गोगरी: वाहन जांच अभियान से चालको में हड़कंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.