मधेपुरा, सितम्बर 23 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अभियान बसेरा के तहत जिले की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार से लगातार सात दिनों तक विशेष शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन लिए जाएंगे और प्रत्येक आवेदक को आवेदन संख्या व प्राप्ति तिथि अंकित कर पावती अनिवार्य रूप से दी जाएगी। शिविर के संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों को नामित किया गया है। जिला प्रशासन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान बसेरा के तहत अंचल कार्यालयों में प्रत्येक कार्य दिवस को आवेदन जमा किए जाएंगे। लगातार एक सप्ताह तक सुबह 8 बजे से आवेदन लेने की व्यवस्था की गयी है। यह भी पढ़ें- सुपौल : वासभूमिहीन परिवारों के लिए लगेगा विशेष शिविर पंचायत सरकार भवन के शिविर में प्राप्त आवेदन की जांच और नियमानुसार कार्र...