मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। सपरदह पंचायत के मददपुर वासा में एक मकान व जमीन पर बैंक द्वारा सील लगाया गया। यह कार्रवाई जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड भागलपुर से लिए गए ऋण की राशि समय पर नहीं चुकाने के कारण की गयी। इस दौरान संबंधित मकान विधिवत सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे। प्रखड सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि 2023 में मकान व जमीन पर मददपुर वासा वार्ड 13 निवासी सूलेचना देवी पति कमलेश्वरी मंडल साढ़े उन्नीस लाख रुपए लोन लिया गया था। यह भी पढ़ें- जिले में चावल आपूर्ति की प्रगति राज्य के औसत से चल रही काफी पीछे बार-बार नोटिस देने के बावजूद ऋण की राशि जमा नहीं की गयी। इसके बाद यह कार्रवाई की गयी।

हिं...