मधेपुरा, सितम्बर 1 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित व ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देशबैठक की समीक्षा बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित आवेदनों और मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जिला विधि शाखा से संबंधित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए, नीलाम पत्र वाद एवं लंबित पत्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। साथ ही भूमि सुधार उप समाहर्ता मधेपुरा और उदाकि...