मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- Madhepura News: मधेपुरा। शहर के कर्पूरी चौक के पास रेल ढाला पर बन रहे रेल ओवर ब्रिज के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। ब्रिज निर्माण के कारण खासकर चार पहिया वाहन को रेलवे ढाला क्रॉस करने के लिए पश्चिमी गुमटी पुल के समीप से मिशन रोड होकर जाना पड़ रहा है। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की समस्या बढ़ जाती है। स्थानीय गणेश कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य ने बताया कि विगत कई महीनों से निर्माण कार्य जारी रहने के कारण आवागमन में परेशानी होने से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। कर्पूरी चौक के आसपास की दुकानों पर जाने के लिए पर्याप्त और सुरक्षित रास्ता नहीं रहने से लोग उधर नहीं जा पाते हैं। निर्माणाधीन पुल के नीचे उबर खाबड़ सड़क पर बारिश का पानी जम जाने से कीचड़ होकर लोगों को जाने की विवशता है। स्थानीय लोगों न...