मधेपुरा, जुलाई 3 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी। अग्रसेन धर्मशाला से बाजार जाने वाली सड़क के किनारे दांयी साइड बनाए गए नाला निर्माण खतरनाक बना है। आवागमन के दौरान राहगीर सहित वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। मंगलवार की शाम अचानक एक ओटो सड़क पर पलट गया। हालांकि ऑटो पर सवार यात्री बाल बाल बच गए। घटना के बाद लोगों कहा कि नाला निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस तरह की घटना हो रही है। इस सड़क से प्रत्येक दिन छोटी बड़ी गाड़ियां व स्कूल बस का परिचालन होता है। नाला निर्माण से एक फीट प्लैंग हो जाने से पैदल चलने वाले राहगीर व दुकान पर आए खरीदारी करने ग्राहक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: सड़क पर पलटा ऑटो,लोग बाल-बाल बचे यह भी पढ़ें- Lalitpur News: नाली में गिरकर बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की ...