Madhepura News: रास्ते की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
मधेपुरा, सितम्बर 30 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। बुधमा पंचायत के वार्ड 9 कुस्थनी गांव के दर्जनों महादलितों ने मंगलवार को रास्ते की मांग को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महादलित परिवारों का कहना है कि वे लोग वर्षों से रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन उनलोगों को रास्ता नहीं मिल रहा है। इस वजह से पैदल ही आवाजाही करने की विवशता बनी हुई है। गांव के परमानंद श्रषिदेव के साथ दर्जनों लोग रास्ते की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उनलोगों का कहना है कि उनका समाज अत्यंत पिछड़ा हुआ है। टोले में चार सौ की आबादी है। वर्षों के प्रयास के बावजूद टोले के लोगों को सुगम सरकारी व्यवस्था के तहत रास्ता उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। यह भी पढ़ें- Katihar News: खरकट्टा फलका टोला में सड़क को लेकर फिर गरमाया विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.