Madhepura News: रासबिहारी स्कूल मैदान की दुर्दशा को दूर करने की मांग
मधेपुरा, अगस्त 27 -- Madhepura News: मधेपुरा निज संवाददाता प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक रासबिहारी लाल मंडल की पुण्यतिथि पर उनके नाम पर बने रासबिहारी मैदान की दुर्दशा पर संज्ञान लेने की जरूरत है। युवा साहित्यकार डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि रासबिहारी लाल मंडल के विचारों को संग्रहित करने के साथ साथ उनसे जुड़ी धरोहरों और पहचान को सहेजा जाए। रासबिहारी उच्च विद्यालय के नाम के प्रभाव को कम करने की साजिश के पुरजोर विरोध की सराहना करते हुए राठौर ने कहा कि मधेपुरा का ऐतिहासिक मैदान जिसकी गोद में मधेपुरा जिला बनने का ही इतिहास नहीं रहा बल्कि अनगिनत बड़े राजनीतिक हस्तियों, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों के राजनीतिक आयोजनों, संघर्षों को देखने का भी गौरव रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.