मधेपुरा, नवम्बर 20 -- Madhepura News: मधेपुरा निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अधीन दो राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य को बदल कर दूसरे प्रधानाचार्य को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव प्रो अशोक कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर बताया कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, छातापुर, सुपौल के प्रभारी प्रधानाचार्य का अतिरिक्त दायित्व निर्वहन कर रहे डॉ. मो. तबरेज आलम के द्वारा समर्पित आग्रह आवेदन पर सम्यक विचारोपरांत राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोकभवन, पटना के आलोक में डॉ. मो. तबरेज आलम को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, छातापुर, सुपौल के प्रभारी प्रधानाचार्य के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया गया। प्रो. राजीव सिन्हा, प्रधानाचार्य डिग्री महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज, सुपौल को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, छातापुर, सु...