Madhepura News: रबी कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गयी जानकारी
मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। आत्मा के सौजन्य से बुधवार को ई किसान भवन में रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि रबी की खेती के लिए किसानों को अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। खेतों में खरपतवार पर नियंत्रण के लिए दवाइयों का छिड़काव किया जाना चाहिए। खेतों की अच्छी तरह जुताई करनी चाहिए। जुताई के बाद पाटा चलाकर मिट्टी को समतल कर देना चाहिए। उसके बाद उन्नत किस्म के बीजों का प्रबंध कर निर्धारित दूरी पर बुआई करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Katihar News: रबी बीज के लिए बिहार कृषि एप से करना होगा आवेदन उन्होंने कहा कि जीरो टिलेज विधि कोसी क्षेत्र के लिए वरदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.