Madhepura News: रतवारा बाजार में हंगामा मचाते पियक्कड़ धराया
मधेपुरा, अक्टूबर 25 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता रतवारा बाजार में शनिवार की शाम पुलिस ने हंगामा मचाते एक पियक्कड़ को पकड़ा। थानाध्यक्ष सुड्डु कुमार ने बताया कि सूचना पर शनिवार की शाम एसआई अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से रतवारा बाजार में हंगामा मचाते एक पियक्कड़ को पकड़कर सीएचसी लाया। मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे नशें में होने की पुष्टि की। नशें की पुष्टि होने पर पियक्कड़ के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पियक्कड़ किशनपुर-रतवारा पंचायत अंतर्गत रतवारा वार्ड दो का कैलू चौधरी बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ को आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.