Madhepura News: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ी
मधेपुरा, अगस्त 26 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। प्रखंड मुख्यालय की बाजार और अन्य चौक चौराहों पर रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सज गयी है। बहनें अपने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की खरीदारी कर रही हैं। कपड़े की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। खासकर छोटी बच्चियों और युवतियों में राखी का त्योहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। मिठाई दुकानों में अलग-अलग तरह की मिठाईयां बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ आकर्षक मोतियों, रुद्राक्ष, कार्टून पात्रों और विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां भी लोगों को आकर्षित कर रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बाजार में बढ़ी रौनक, सजी राखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.