मधेपुरा, सितम्बर 21 -- Madhepura News: सिंहेश्वर।निज संवाददाता भारतीय जनता पार्टी सिंहेश्वर मंडल की और से सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा तट पर योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। योग गुरु शंभू भगत के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगाभ्यास एवं ध्यान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग-ध्यान करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के संदर्भ में सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। योगगुरु शंभू भगत ने कहा कि योग और ध्यान व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी अनुशासित एवं सकारात्मक बनाने में सहायक है。

कार्यक्रम के उद्देश...