मधेपुरा, जुलाई 13 -- Madhepura News: मधेपुरा। मधेपुरा कालेज में रेड रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पूनम यादव और उप प्रधानाचार्य डॉ. भगवान कुमार मिश्रा ने रेड रन कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। यह भी पढ़ें- आरएन कॉलेज के 10 धावक जिलास्तर के लिए चयनितकार्यक्रम का आयोजन बीएन मंडल विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में रेड रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य रहे डॉ. अशोक कुमार ने छात्र छात्राओं से कहा कि युवा वर्ग को हमेशा अपनी सेहत का ख्याल रखकर स्वस्थ्य व उर्जावान बने रहना चाहिए। विशेषकर युवाओं को एड्स एवं एचआईवी जैसे घातक बीमारियों को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए। साथ ही समाज क...