मधेपुरा, अगस्त 26 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी पंचायत में एक युवक की हत्या कर शव को नदी में फेकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक का शव नदी किनारे से बरामद कर पोसमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गौरीपुर वार्ड 14 निवासी अंकुश कुमार पिता प्रमोद मंडल के रूप में की गयी।

मामले की जानकारी मृतक अंकुश कुमार के परिजनों ने कहा कि रविवार की शाम सात बजे तक वह घर पर ही था। वह सोमवार की शाम करीब सात बजे घर से निकला। उसके बाद उसका कोई आता- पता नहीं चला है। देर रात तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। हालांकि परिजनों को उसका कोई पता नहीं चल सका। उसकी गुमशुदगी के लिए थाना में आवेदन देने की बात कही गई लेकिन इसी बीच उसका शव करुआ नहीं पुल के पास पानी में उप...