मधेपुरा, जुलाई 23 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। मौसम की बेरुखी के बीच नहर में पानी नहीं रहने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। खेत सूखा रहने के कारण धान की रोपनी प्रभावित हो रही है। सूखा पड़ने जैसे हालात होने से किसानों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। लेकिन विभाग के अधिकारी नहर में पानी छोड़ने के प्रति उदासीन बने हैं। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मोहनपुर उपवितरणी सहित अन्य चार नहरों में अबतक पानी नहीं छोड़ा गया है। नहर में पानी नहीं आने से किसानों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। मालूम हो कि पिछले एक पखवाड़े से प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश नहीं होने के कारण कारण किसानों की फसल सूखने लगी है। किसान अब पंपसेट के सहारे खेतों की पटवन शुरू कर दिया है। किसान अनिल यादव, बिंदेश्वरी यादव, रामचंद्र यादव, रामो पहलवान, राजेन्द्र यादव, गजें...