Madhepura News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार कैदी गिरफ्तार
मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुए दो बंदियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों बंदियों की गिरफ्तारी पर भले ही पुलिस अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आयी है। बताया गया कि इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती दो बंदी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए भाग निकला। बताया गया कि कैदी वार्ड की दीवार में लगी जाली और रड तोड़कर दोनों विचाराधीन बंदी फरार हो गया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे पुलिस को हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिंहेश्वर थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.