Madhepura News: मेगा स्वास्थ्य शिविर में 300 बच्चों की हुई जांच
मधेपुरा, जुलाई 30 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज लायंस क्लब उड़ान की ओर से गुरुवार को गोशाला चौक स्थित नॉलेज टेम्पल स्कूल में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल से लगभग 300 बच्चों का चिकित्सकों स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई और सुझाव दिए। खासकर आंख, दांत, सामान्य रोग का इलाज किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के ओर से यक्ष्मा जांच भी की गयी। चिकित्सकों ने बच्चों से साफ-सफाई और खान-पान पर विशेष ध्यान रखने को कहा। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पूर्व जोन चेयरपर्सन डॉ रूपेश कुमार, अध्यक्ष डॉ साकेत कुमार, सचिव संजय सुमन, लायंस क्लब उड़ान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मानव कुमार सिंह, कृष्ण मोहन कुमार, चंचल यदुवंशी, राहुल कुमार, स्कूल के निदेशक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.