Madhepura News: मीरगंज-रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू, मुख्य मार्ग अचानक अवरुद्ध होने से बढ़ी परेशानी।
मधेपुरा, जुलाई 23 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज-मधेपुरा मुख्य मार्ग में मीरगंज रेलवे ढाला ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर अचानक मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो जाने से आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक रूट की स्पष्ट जानकारी के सड़क बंद किए जाने से दिनभर राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक मुख्य मार्ग बंद होने से मीरगंज बाजार में कुछ घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। रेलवे ढाला के पूर्व इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप तथा पश्चिम दिशा में रतनपट्टी मोड़ के पास बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया। सुबह जब लोग रोज की तरह इस मार्ग से निकले तो उन्हें सड़क बंद मिली। वैकल्पिक मार्ग की जानकारी नहीं होने से कई वाहन चालक इधर-उधर भटकते रहे। फिलहाल छोटे वाहन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.