मधेपुरा, जुलाई 19 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज-मीरगंज रोड में मीरगंज नहर के पास एनएच 107 पर वर्षो से बना गड्ढा खतरनाक साबित हो रहा है। हल्की बारिश होने पर गड्ढे में जल जमाव से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मुख्य सड़क एनएच 107 पर बना गड्ढा और जल जमाव के कारण अब तक दर्जनों बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो चुके हैं। इतना ही नही ई-रिक्सा, टेम्पो, भारी वाहनों के कल पुर्जे भी टूट चुके हैं। सड़क पर बने गड्ढे में जल जमाव खतरनाक साबित हो रहा है। आलम यह है कि उक्त जगह पर जल निकासी नहीं हो पाने के कारण जर्जर सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है।स्थानीय यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मीरगंज- मुरलीगंज के बीच एनएच पर गड्ढा व जलजमाव खतरनाक दुकानदारों का कहना है कि वर्षो से यहां सड़क जर्जर है। गड्ढे में जल जमाव के का...