Madhepura News: मारपीट कर जख्मी करने के आरोपी को भेजा जेल
मधेपुरा, अगस्त 29 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता पुलिस ने नगर पंचायत अंतर्गत छोटी फटोरिया गांव मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अंतर्गत छोटी फटोरिया गांव में बीते दिनों दो पक्षों के बीच मारपीट से कई लोग जख्मी हो गया था। जिस मामले के आरोपी को एसआई कमलेश कुमार ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अजय मंडल छोटी फटोरिया वार्ड छह का बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.