मधेपुरा, जुलाई 13 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि बिहारीगंज से जिप सदस्य रहे स्व. प्रकाश नारायण यादव की जयंती शनिवार की शाम मानव सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी। मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड 14 पंचगछिया स्थित उनके स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का आयोन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, मुरलीगंज नपं की मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, पूर्व मुख्य पार्षद श्वतकमल बौआ सहित परिवार के सदस्यों ने स्व. प्रकाश नारायण यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर लगभग पांच सौ जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया गया और 20 जरूरतमंदों को साइकिल भेंट की गयी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मानव सेवा के रूप में मनाया गया जयंती समारोह इस अवसर पर बिहारीगंज जिला परिषद क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए ए...