मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़ावे गांव में एक महिला के साथ गाली गलौज, मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बबिता देवी (करीब 40 वर्ष), पति नवल किशोर मुखिया, ने इस संबंध में सिंहेश्वर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के आवेदन के अनुसार शाम करीब पांच बजे वह बकरी चराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पांच लोगों ने उन्हें कथित तौर पर घेर लिया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर एक महिला द्वारा उनका गला दबाने तथा अन्य लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उनके पति नवल किशोर मुखिया और पुत्री पार्वती कुमारी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी ...