Madhepura News: महिला के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस कर रही है जांच
मधेपुरा, अक्टूबर 28 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया वार्ड संख्या-03 की निवासी बीबी संजीदा ने अपने भैंसुर सहित सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आदर्श थाना सिंहेश्वर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे जब वह अपने घर में खाना बना रही थीं, उसी दौरान उनके भैंसुर मो. अजमेर पर घर में घुसकर उनके साथ जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच उनके पति घर पहुंच गए, जिसके बाद वह अपनी इज्जत बचाने में सफल रहीं। आवेदन में आगे आरोप लगाया गया है कि शोर सुनकर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा विरोध करने पर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.