Madhepura News: मधुबनी रामनगर रोड बदहाल
मधेपुरा, अगस्त 24 -- Madhepura News: कुमारखंड। प्रखंड के रामनगर बाजार से मधुबनी चौक को जोड़ने वाली पक्की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और हल्की बारिश में बीच सड़क पर जगह जगह जलजमाव के कारण इस होकर आवागमन कठिन हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, मरीजों , व्यवसायी और किसानों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के इस मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत होने के बाद संवेदक द्वारा बोर्ड चार महीने पहले ही लगा दिया गया है। लेकिन समय पर काम शुरू नहीं होने से इस बार भी बारिश में लोगों की परेशानी कम नहीं हो पाई है। लोगों ने अविलंब सड़क की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.