Madhepura News: मंदिर परिसर की दुकान में चोरी करते चोर धराया
मधेपुरा, सितम्बर 2 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर की एक दुकान में सोमवार की रात चोरी करते दो युवकों को दुकानदारों ने पकड़ लिया। दुकानदार मल्लिक टोला के रवि कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। बताया गया कि रवि कुमार सिंहेश्वर मंदिर परिसर में मरिहारी की दुकान चलाता है। घटना की रात वह अपने भांजे शिवम कुमार को दुकान में सुलाकर शिवगंगा पोखर के पास सोने चला गया। करीब दो बजे रात में उसके भांजे ने शोर मचाते हुए बताया कि दुकान में चोर घुसा है। इसके बाद दुकानदार रवि कुमार अपने दोस्त राहुल कुमार के साथ दुकान पर पहुंचे और दो युवकों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: दो लोग गिरफ्तार दुकान की जांच करने पर बैटरी और हवा भरने वाला पंप गायब मिला। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि सामान को दूसरी जगह रखा गया है। उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.