Madhepura News: मंडल कारा में देर रात की गयी सघन छापेमारी
मधेपुरा, नवम्बर 28 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने व प्रतिबंधित सामग्रियों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से देर रात सघन छापेमारी की गयी। जिला प्रशासन द्वारा मंडल कारा में सघन औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। मंडल कारा में अचानक जिला प्रशासन की टीम के पहुंचने से बंदियों व जेल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गयी। गुरुवार की मध्यरात्रि लगभग सवा 12 बजे से सवा एक बजे तक डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में उप विकास आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक, दो कार्यपालक पदाधिकारी, 11 पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और जिला पुलिस बल के 87 जवान सहित 100 से अधिक अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.