मधेपुरा, अक्टूबर 27 -- Madhepura News: शंकरपुर। हसनपुरा गांव में भूमि विवाद में मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में हसनपुरा वार्ड 5 निवासी अंजू कुमारी ने शंकरपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पति बबलू कुमार के सिर पर लोहे की रड से वार किया गया। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा ले जाया गया। उन्होंने आवेदन में करीब दस लोगों को नामजद किया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...