Madhepura News: भूमि विवाद में दो लोग हुए जख्मी
मधेपुरा, जुलाई 30 -- Madhepura News: कुमारखंड। यदुआपट्टी वार्ड चार में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गए। परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि एक पक्ष के सुरेश साह और राकेश कुमार के बीच मारपीट हुई। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है । इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.