मधेपुरा, अगस्त 27 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता बाबा नगरी सिंहेश्वर में बुधवार को भीषण जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। करीब एक किलोमीटर भीषण जाम लगने के कारण मधेपुरा - सिंहेश्वर रोड पर आवाजाही करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को करीब दो घंटे लग गए। भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल वैन भी फंसे नजर आए।

जाम की स्थिति सिंहेश्वर मुख्य बाजार में दुर्गा चौक, पुलिस लाइन, बस स्टैंड और नारियल बोर्ड तक लगभग एक किलोमीटर का इलाका दिनभर जाम की चपेट में रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बार यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। श्रावणी मेला के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं बाबा नगरी पहुंचने को द...