मधेपुरा, अक्टूबर 14 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह-शाम माता रानी की आरती गूंज रही है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति, विद्या और समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। वहीं, मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार एवं पोस्ट ऑफिस के समीप ड्योढी दुर्गा मंदिर, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान स्थित सार्वजनिक चंडी मंदिर, खुर्दा स्थित दुर्गा मंदिर, रहटा स्थित सार्वजनिक काली- दुर्गा मंदिर और पंचायत भवन के पास स्थित दुर्गा मंदिर ,परमानंदपुर बा...